किसान आंदोलन: प्रकाश राज का ट्वीट-''ये वो दौर है जब आप किसी के साथ खेलना पसंद करते हैं लेकिन उसके बिना भी खेल जारी रखते हैं''

2/6/2021 9:21:50 AM

मुंबई: किसान बीते 2 महीनों से कृषि बिलों का विरोध कर रहे हैं। भारत में चल रहे किसान आंदोलन में अब इंडियन लोगों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी लगातार अपना पक्ष रख रही हैं। इसी बीच एक्टर प्रकाश राज ने इस मुद्दे पर एक ट्वीट किया। जानकारी के लिए बता दें कि प्रकाश राज अपनी दमदार एक्टिंग और और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। प्रकाश राज पॉलिटिक्स में भी एक्टिव रहते हैं।

Bollywood Tadka

पॉलिटिकल मुद्दों पर प्रकाश राज तीखे कॉमेंट करते हैं। प्रकाश राज शुरु से ही किसान आंदोलन पर कोई ना कोई ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने फिर से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि आप जिसके साथ खेलना पसंद करते हैं उसके बिना भी खेल जारी रहता है।

PunjabKesari

प्रकाश राज ने ट्वीट कर लिखा- 'यह वो दौर है...जब आप किसी के साथ बॉल गेम खेलना पसंद करते हैं, लेकिन उसके बिना भी खेलना जारी रखते है।'प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में हैशटैग #FarmersProtest #IStandWithFarmers #justasking का भी उपयोग किया है।

PunjabKesari

इससे पहले प्रकाश राज ने किसान आंदोलन में ट्वीट कर चुकी ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना के समर्थन में ट्वीट किए थे। उन्होंने ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए  किसानों को समर्थन की अपनी बात दोहराई थी। 

Bollywood Tadka

बता दें कि बीजेपी के खिलाफ तीखे बयान देने वाले प्रकाश राज लोकसभा चुनावों में बेंगलुरु मध्य की सीट से खड़े भी हुए थे। हालांकि चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 2' में नजर आएंगे।  फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश और संजय दत्त हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News