LPG की बढ़ती कीमतों पर एक्टर प्रकाश राज ने सरकार पर निकाली भड़ास, बोले ''यह नागरिकों पर अत्याचार है, शर्म आनी चाहिए''

3/2/2021 5:31:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में जिस तरह लगातार रसोई पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ रसोईं गैस सिलेंडर की भी कीमतें बढ़ रही हैं। उन्हें देख आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटीज भी अब अपनी आवाज मुखर कर रहे हैं और इसकी जमकर निंदा कर रहे हैं। अब हाल ही में दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने भी रसोई गैस की कीमतों को लेकर एक ट्वीट किया है और सरकार को दुहाई दी है।

PunjabKesari


प्रकाश राज ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का एक चार्ट शेयर किया, जिसमें दिखाया गया है कि पिछले तीन महीने में गैस की कीमतों में 225 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'यह नागरिकों पर अत्याचार है। इस सरकार को शर्म आनी चाहिए।' 


बता दें पिछले चार दिनों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 25 फरवरी महीने को रसोई गैस के दामों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 1 मार्च 2021 की इसकी कीमत 25 रुपए और बढ़ा दी गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News