हादसा: प्रकाश राज को लगी चोट, सर्जरी के लिए हैदराबाद हुए रवाना,बोले- दुआओं में याद रखना

8/11/2021 8:20:42 AM

मुंबई: बाॅलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर प्रकाश राज को लेकर एक खबर सामने आई है। इस खबर को सुन  प्रकाश राज के फैंस चिंता में आ गए। दरअसल, प्रकाश राज मंगलवार यानी 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए हैं और उसकी सर्जरी के लिए हैदराबाद जा रहे हैं।

इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने ट्वीट कर दी। इस खबर के सामने आने बाद प्रकाश राज के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

चोट कैसे लगी और कहां लगी है, इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट में नहीं दी है। प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा- 'थोड़ा सा गिरा… एक छोटा सा फ्रैक्चर। सर्जरी के लिए अपने दोस्त डॉ गुरुवरेड्डी के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद जा रहा हूं। ठीक हो जाऊंगा चिंता की कोई बात नहीं।  मुझे अपने दुआओं में याद रखना।'

बता दें कि बॉलीवुड की फिल्मों में प्रकाश राज को बतौर निगेटिव रोल खासा फ्रेम मिला है हालांकि बॉलीवुड फिल्म 'सिंघम' में जयकांत शिकरे का किरदार निभाया था।इस रोल में वे काफी पसंद किए गए थे।फिल्मी करियर में प्रकाश को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। एक्टिंग के अलावा प्रकाश राज अपने बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। 

Content Writer

Smita Sharma