प्रकाश मेहरा के करीबी प्रचारक दिनेश पाटिल का 78 की उम्र में निधन, मुंबई छोड़ नासिक में परिवार समेत बिता रहे थे जिंदगी

1/26/2022 1:22:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. डायरेक्टर प्रकाश मेहरा के करीबी प्रचारक रहे दिनेश पाटिल अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 20 जनवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 78 साल के थे। इस खबर से दिनेश के फैंस को बड़ा सदमा लगा है। 

 

दिनेश पाटिल सालों पहले मुंबई छोड़ अपने परिवार समेत नासिक में बस गए थे। उनके परिवार में पत्नी, 2 बेटियां और एक बेटा है।


पाटिल प्रकाश मेहरा प्रोडक्शंस सहित कई फिल्मों के पीआरओ रह चुके थे। प्रकाश मेहरा को भारतीय सिनेमा के एक सफल निर्देशक के तौर पर जाना जाता है। उनका साल 2009 में निधन हो गया था। मेहरा ने जंजीर, हेराफेरी, मुकद्दर का सिकंदर, नमक हलाल, शराबी समेत कई फिल्में दी हैं। 
 

Content Writer

suman prajapati