रोड शो में CM ममता बनर्जी को व्हीलचेयर पर देख प्रकाश राज का ट्वीट-''ये शहर मेरा है और मैं यहां की जयकांत शिखरे''

3/16/2021 10:35:06 AM

मुंबई: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के करीब चार दिन बाद रविवार को अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर कोलकाता में एक रोड शो का नेतृत्व किया।  

PunjabKesari

रोड शो की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में जहां ममता बैनर्जी व्हीलचेयर पर बैठी दिख रही है। वहीं उनके समर्थक कुछ उनके साथ चलते हुए तो कुछ उनके पीछे दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री क सुरक्षार्मी उनकी व्हीलचेयर को आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। ममता बैनर्जी की इस तस्वीर को देख एक्टर प्रकाश राज ने मजेदार ट्वीट शेयर किया। इस ट्वीट में लिखा है-'ये शहर मेरा है और मैं यहां की जयकांत शिखरे।'

PunjabKesari

प्रकाश राज ने इस ट्वीट को शेयर कर लिखा-'जयकांत शिखरे बोल रहा हूं।'दरअसल, ये तस्वीर एक यूजर ने तस्वीर शेयर की थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर प्रकाश राज का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि प्रकाश राज  अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ट्वीट और बेबाक विचारों के लिए खूब जाने जाते हैं। वह अक्सर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News