दोस्तों संग प्रज्ञा जायसवाल का बर्थडे सेलिब्रेशन, लवबर्ड रकुलप्रीत-जैकी भगनानी की तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

1/16/2022 12:22:28 PM

मुंबई: साउथ स्टार प्रज्ञा जायसवाल ने 12 जनवरी को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को प्रज्ञा जायसवाल ने अपने दोस्तों संग सेलिब्रेट किया। इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में प्रज्ञा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की।

तस्वीरों में जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वह था बी-टाउन के लव बर्ड्स यानि जैकी भगनानी और रकुलप्रीत सिंह। इस दौरान दोनों काफी खुश दिख रहे हैं।

शेयर की तस्वीरों में बर्थडे गर्ल ओरेंज कलर की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

एक तस्वीर में वह अपनी बेस्ट फ्रेंड रकुल के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में रकुल जैकी और अपने बाकी दोस्तों के साथ पोज दे रहे हैं।

इस शानदार पार्टी में रकुल प्रीत जहां कैशुअल ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। वहीं जैकी ब्लैक लुक में दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pragya Jaiswal (@jaiswalpragya)

रकुल प्रीत सिंह ने पिछले साल जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। अक्तूबर 2021 में रकुल प्रीत के जन्मदिन पर जैकी की पोस्ट और फिर रकुल की प्रतिक्रिया ने दोनों के रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया। यहां तक रकुल ने  जैकी को अपना 'सबसे बड़ा उपहार' तक बता दिया।


वर्कफ्रंट की करें तो प्रज्ञा जायसवाल हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में नजर आईं थीं। वहीं रकुल की बात करें तो वह बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री 'प्रोडक्शन 41', जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुषमान खुराना के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की ‘रन-वे 34’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

 

 

Content Writer

Smita Sharma