मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का निधन...रक्षाबंधन के बायकाॅट पर बोले अक्षय कुमार..पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरें

8/10/2022 6:57:28 AM

मुंबई: बी-टाउन से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई। एक ओर जहां  एक्टिंग से मराठी थिएटर और सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज  एक्टर प्रदीप पटवर्धन का निधन हो गया। वहीं दूसरी तरफ ग्रैमी अवार्ड विनर ओलिविया न्यूटन जॉन भी कैंसरे से जंग हार गई। इसके अलावा पंजाब की कैटरीना यानि शहनाज गिल ने पहली बार अपने डेब्यू को लेकर चुप्पी तोड़ी। इन खबरों के अलावा अक्षय कुमार ने फिल्मों को बायकाॅट करने वाले ट्रेंड बेफजूल बताया। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरों पर एक नजर...

 

नहीं रहे दिग्गज मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन

 

मराठी इंडस्ट्री से हाल ही में बुरी खबर सामने आई है। खबर हैं कि अपनी एक्टिंग से मराठी थिएटर और सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज  एक्टर प्रदीप पटवर्धन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उन्होंने गिरगांव स्थित अपने घर में 64 की उम्र में अंतिम सांस ली।कथित तौर पर प्रदीप पटवर्धन का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। 

 

73 की उम्र में  मशहूर पॉप स्टार ओलिविया न्यूटन जॉन का निधन

 

ग्रैमी अवार्ड विनर ओलिविया न्यूटन जॉन  73 की उम्र में चल बसीं। ओलिविया के निधन की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर है। सिंगर लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके हस्बैंड जॉन ईस्टलिंग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख कर निधन की जानकारी दी। ओलिविया न्यूटन जॉन के हस्बैंड जॉन ईस्टलिंग ने ओलिविया के ही इंस्टाग्राम पर स्टार की तस्वीर शेयर कर लिखा-ओलिविया न्यूटन जॉन (73) का आज सुबह साउथ कैलिफोर्निया में निधन हो गया आखिरी वक्त में उनके पास फैमिली और फ्रेंड्स मौजूद थे।

 

ऋतिक रोशन की Ex वाइफ सुजैन से शादी पर अर्सलान गोनी का बयान


 बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की वाइफ सुजैन खान अक्सर ही अपनीपर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।  सुजैन इस समय अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। भले ही  सुजैन-अर्सलान  ने कभी अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार नहीं किया लेकिन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है।  इन सबसे बीच बीते दिन खबर आई थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं अब इन चर्चाओं पर अर्सलान गोनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक न्यूज पोर्टल से  बातचीत के दौरान अर्सलान से जब इसके बारे में पूछा गया तो  उन्होंने हंसते हुए कहा-मुझे नहीं पता कि इस बारे में किसने बात की है और उन लोगों को कहां से पता चला लेकिन मैं भी जानना चाहता हूं कि ये फैसला किसने लिया, कब लिया।

 

Raksha Bandhan के बायकॉट की मांग पर अक्षय कुमार का बयान-'ये आजाद देश...जिसे नहीं देखनी वो ना दिखे'

 

11 अगस्त को बाॅलीवुड की 2 बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं। आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन'। बॉक्स ऑफिस पर आपस में टकराने वाली इन दोनों फिल्मों में किस फिल्म को सफलता मिलती है, इस पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री की नजरे टिकी हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर आज कल नया ट्रेंड देखने मिल रहा है। शुरुआत में सिर्फ आमिर की लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट की मांग की जा रही थी लेकिन अब अक्षय कुमार की फिल्म को भी बायकॉट करने की मांग बढ़ रही हैं। अब इस पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा-'अगर ऑडियंस को लगता है कि उनकी फिल्में नहीं देखनी चाहिए तो मत देखिए। ये आजाद देश है और इस आजाद देश में हम किसी को भी फिल्म देखने की सख्ती नहीं कर सकते अगर कोई फिल्म को देखना या न देखना चाहे ये पूरी तरह से उस इंसान पर है।'

 

'तमीज से बात करिए' पैपराज़ी पर भड़कीं तापसी तो फोटोग्राफर बोला-'हमने तमीज से ही बात की है'

बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इंडस्ट्री की बिंदास एक्ट्रेसेस में से एक हैं। तापसी को जो भी बोलना होता है वह डंके की चोट पर बोलती हैं। हाल ही में तापसी पैपराजी से बहस पड़ी। तापसी पैपराज़ी पर भड़क गईं और बोलने लगीं कि वो लोग उन पर क्यों चिल्ला रहे हैं। इसके बाद फोटोग्राफर्स भी चुप नहीं रहे और उन्होंने भी एक्ट्रेस को पलटकर करारा जवाब दिया। दरअसल, तापसी पन्नू इन दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दोबारा’ का प्रमोशन कर रही हैं जो कि 19 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस मुंबई के एक होटल पहुंचीं जहां पैपराज़ी से उनकी बहस हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

 

'कभी ईद कभी दिवाली'' का हिस्सा हैं शहनाज गिल

'पंजाब की कैटरीना' यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। शहनाज अक्सर अपनी तस्वीरोंके चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन सबके अलावा शहनाज  पिछले काफी समय से अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। शहनाज सलमान खान की फिल्म'कभी ईद कभी दीवाली' ('भाईजान') से डेब्यू करने जा रही हैं। सोमवार शाम ही मीडिया में खबरें थीं कि एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस खबर से उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे।  वहीं अब शहनाज ने एक पोस्ट शेयर कर इन खबरों को अफवाह बताते हुए इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है।

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी का पैचअप!

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्ट्रेस पत्नी चारू असोपा अपने बनते-बिगड़ते रिश्तों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी  दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आते तो कभी गंभीर आरोप लगाते दिखाई देते हैं। बीते महीने ही चारू राजीव संग तलाक लेने की बात कर रही थीं वहीं इन सबके बीच हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। हाल ही में राजीव ने चारु संग हैप्पी तस्वीर शेयर की जिसे देख लोग हक्के-बक्के रह गए। राजीव का ये रिस्पॉन्स तब आया है जब चारु ने इंस्टा बायो में 'सेन' सरनेम लिखा चारु असोपा को चारु असोपा सेन किया है।अब इस पर रिएक्ट करते हुए सफाई दी है। 

 

 सोनम कपूर बोलीं-'मेरे सभी भाई मेरी दोस्तों के साथ सोए हैं'

 

डायरेक्टर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' से नया प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है।  इस बार शो में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर आएंगे। दोनों चचेरे भाई बहन है। प्रेग्रेंसी अनाउंसमेंट के बाद सोनम की ये पहली ऑन-स्क्रीन अपीयरेंस हैं। इस दौरान सोनम कपूर ने भाई अर्जुन को खूब ट्रोल किया।



रणबीर संग शादी के बाद बदली आलिया भट्ट की जिंदगी

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। आलिया ने रणबीर कपूर से इसी साल अप्रैल में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने खूब सुर्खियों बटोरीं थी। हाल ही में आलिया ने शादी के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों को लेकर बात की है और रणबीर कपूर की खूब तारीफ की है।  

 

Boycott KBC 14: आमिर को शो में बुलाना अमिताभ को पड़ा भारी

शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का आगाज हो चुका है। आजादी के 75वें साल के स्पेशल एपिसोड में आमिर खान, कई सेना जवान और खेल जगत से कई लोग नजर आए। कुछ लोगों को ये एपिसोड पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। शो के बायकॉट की मांग करने लगे। ट्विटर पर #BoycottKBC ट्रेंड होने लगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News