बाथटब में लेट, हाथ में वाइन गिलास थाम प्राची ने दिखाया हॉट अवतार, कड़ाके की ठंड में किलर अंदाज से छुड़ाए फैंस के पसीने
12/23/2020 3:46:16 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. प्राची सिंह भोजपुरी की टैलेंटेड और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। प्राची की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही आग की तरह वायरल होती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी बाथटब में किलर अंदाज की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
प्राची सिंह ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो बबल बाथटब में नहाते हुए नजर आ रही हैं। सिर पर टॉवल लपेटे और हाथों में वाइन गिलास थामें एक्ट्रेस फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों में प्राची बेहद हॉट लग रही हैं।
फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'भगवान हमेशा एक नए मौके के साथ आपको आशीर्वाद देते हैं। इस बात को कभी मत भूलना। गुड मोर्निंग।' वहीं दूसरी फोटो के साथ प्राची ने लिखा, 'हर नया दिन जीवन का एक नया अध्याय भी है। सभी के पास उस नए अध्याय को बहुत सुंदर बनाने की शक्ति है।'
फैंस एक्ट्रेस की इस तस्वीर को तेजी से लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर, प्राची जल्द ही एक रोमांटिक-ड्रामा 'मेरे प्यार से मिला दे' में किशन राय के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'पाच महरिया' में भी को स्टार प्रियंका पंडित के साथ अहम किरदार निभाएंगी।