Pics: प्राची देसाई की टांग में लगी चोट, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकली एक्ट्रेस
1/16/2021 3:07:32 PM

मुंबई: टीवी से बाॅलीवुड में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्राची देसाई लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बी-टाउन की क्यूट एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
इस प्राची व्हील चेयर पर बैठी दिखाई दीं। प्राची देसाई को इस हाल में देखकर फैंस चौंक गए। दरअसल, प्राची की टांग में चोट लगी है, जिस वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर आना पड़ा।
पैर में दर्द के बाद भी उनके चेहरे की मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है। लुक की बात करें तो प्राची ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। एयरपोर्ट पर मौजूद पैप्स को देखकर प्राची ने स्माइल की और उन्हें पोज भी दिया। फैंस प्राची के जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं
काम की की बात करें तो प्राची ने अपने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसम से' से की थी। सीरियल में प्राची ने बानी का रोल निभाया था। प्राची ने फिल्म 'रॉक ऑन' से फिल्मों में डेब्यू किया।
वह 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन', 'आय मी और मैं' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह आखिरी बार साल 2019 में 'हाउसफुल 4' में नजर आई थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Road Accident: बलिया में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर समेत 5 लोग घायल

Recommended News

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

इस दिन रखा जा रहा है ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, सही मुहूर्त में पूजा करने से मिलेंगे अचूक लाभ

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

मां लक्ष्मी को करना है खुश तो जरुर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी धन की देवी