Birthday Special: बचपन में ऐसी दिखती थीं प्राची देसाई, देखें तस्वीरें

9/12/2017 5:09:15 PM

मुंबई:  टीवी शो 'कसम से' फेम एक्ट्रैस प्राची देसाई आज 29 साल की हो गई हैं।  इस ही शो के जरिए प्राची घर-घर में बानी वालिया के नाम से पहचानी जाने लगीं। प्राची ने 17 साल की उम्र में अपने टीवी करियर की शुरुआत की।

अपने स्कूल के दिनों में प्राची एक्टर शाहिद की बहुत बड़ी फैंन थीं। हालांकि बड़े होते-होते उनकी पसंद में बदलाव आया और उनकी पसंद बदलकर ऋतिक रोशन बन गई।

17 साल की उम्र में प्राची देसाई ने टीवी सीरियल से अपना करियर शुरू किया था। शायद ही लोगों को पता होगा कि प्राची हमेशा खुद से बड़ी उम्र के हीरो के साथ काम करना चाहती थीं।  

बता दें कि प्राची गोआ पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। प्राची ने 'रॉक ऑन,'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई', 'बोल बच्चन', 'आय मी और मैं' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है।