लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुए प्राचीन चौहान ने दी सफाई, बोले- ये केस झूठा है, जल्द सच्चाई बताऊंगा

7/5/2021 3:53:00 PM

मुंबई. शो 'कसौटी जिंदगी की' फेम प्राचीन चौहान को पुलिस ने शुक्रवार को लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में एक्टर को जमानत दे दी गई। इसी बीच प्राचीन ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया और कहा वह जल्द ही पूरी सच्चाई बताएंगे।

PunjabKesari
प्राचीन ने कहा- 'मैं इस घटना के बारे में अभी कोई बात नहीं करना चाहता क्योंकि क्योंकि मैं बरबाद हो गया हूं। इस मामले पर कुछ भी बोलने से पहले मुझे अपने वकील से बात करनी है। बस मैं इतना कह सकता हूं कि मुझे पर लगाया गया यह केस झूठा है। मैं जल्द ही ऑफिशल स्टेटमेंट रिलीज कर असली कहानी बताऊंगा।' 

PunjabKesari
बता दें 22 साल की एक एक्ट्रेस ने प्राचीन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। एक्टर के खिलाफ दर्ज शिकायत के अनुसार प्राचीन ने 30 जून को अपने घर पर एक पार्टी में एक्‍ट्रेस और उसके दोस्‍त को इन्‍वाइट किया और उसे गलत तरीके से छुआ। पुलिस ने प्राचीन के खिलाफ 354, 342, 323, 502 (2) जैसी धाराओं में केस दर्ज किया।

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें इससे पहले एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगा, जिसके बाद एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद पर्ल को जमानत दे दी गई। रिहा होने के बाद पर्ल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया था कि बताया कि कैसे उन्हें रातोंरात एक अपराधी की तरह महसूस करवाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News