सेट पर चोटिल होने के बाद प्रभास की स्पेन में हुई सर्जरी, डॉक्टर्स ने दी बेड रेस्ट की सलाह

3/19/2022 2:38:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार प्रभास की दुनिया में भारी फैन फॉलोइंग है। फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर के प्रति अपना प्रेम जाहिर करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में प्रभास की सर्जरी की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। जी हा, हाल ही में प्रभास ने विदेश जाकर अपनी सर्जरी करवाई। सफल सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। उनकी हेल्थ के बारे में जानने के बाद फैंस उनके जल्द रिक्वर होने की दुआएं कर रहे हैं।


कैसे लगी चोट
कुछ महीनों पहले जब प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार' (Salaar) की शूट‍िंग कर रहे थे, तब सेट पर उन्हें चोट आई थी। इस चोट को ठीक करने के लिए उन्हें बार्सेलोना जाकर सर्जरी करवानी पड़ी। हालांकि राहत की बात ये रही कि प्रभास को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। उन्हें माइनर ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। सर्जरी के बाद फिलहाल डॉक्टर्स ने उन्हें अगले अपॉइंटमेंट तक कंप्लीट रेस्ट की सलाह दी है। 


यानि के अब प्रभास बिल्कुल बेड रेस्ट पर रहेंगे और अगली अपॉइंटमेंट तक किसी फिल्म की शूटिंग भी नहीं कर पाएंगे।


बता दें, प्रभास को हालिया रिलीज हुई फिल्म राधे श्याम में देखा गया। हालांकि, ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के साथ लीड रोल में नजर आए थे। प्रभास ने इसमें एक हस्तरेखा के जानकार (Palmist) की भूम‍िका निभाई थी।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News