प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन, ''रिबेल स्टार'' ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

9/11/2022 9:28:12 AM

मुंबई: तेलुगु फिल्मों के दिग्गत स्टार और एक्टर प्रभास के अंकल  यू.वी. कृष्णम राजू का निधन हो गया है। यू.वी. कृष्णम राजू साउथ के पॉपुलर एक्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। उन्हें टॉलीवुड में रेबल स्टार भी कहा जाता था। कृष्णम राजू ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इससे पहले शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें हाॅस्टिल में भर्ती किया गया था।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर, डायरेक्टर और फैंस कृष्ण राजू को अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही दुख की इस घड़ी में प्रभास और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। 

PunjabKesari

साउथ के डायरेक्टर मारुति ने सोशल मीडिया पर कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- 'ये जानकर बेहद दुख हुआ कि दिग्गज एक्टर और रेबल स्टार कृष्णम राजू हमारे बीच नहीं हैं। प्रभास गारू और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान कृष्णम राजू सर की आत्मा को शांति दें। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।'

PunjabKesari

 

 

तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी.आर ने भी कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'तेलुगु सिनेमा के रेबल स्टार श्री कृष्णम राजू गारू के निधन के बारे में जानकार बेहद दुख हुआ। प्रभास गारू, उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'

PunjabKesari

करियर की शुरुआत में कृष्णम राजू पत्रकार थे।उन्होंने 1966 में आई फिल्म चिलाका गोरनिका से टॉलीवुड मेंडेब्यू किया था। इस फिल्म को साउथ का प्रतिष्ठित नंदी अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वह एनटी रामा राव के साथ पौराणिक फिल्म श्री कृष्णावतरम में नजर आए थे।  70 और 80 के दशक में कृष्णम राजू ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया। अपने लगभग 50 साल के करियर में कृष्णम राजू ने लगभग 183 फिल्मों में काम किया था। कृष्णम राजू आखिरी बार अपने भतीजे प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम में नजर आए थे।

PunjabKesari

फिल्मों के अलावा राजनीति में भी कृष्णम राजू काफी सक्रिय थे। उन्होंने साल 1992 में कांग्रेस के टिकट से नारसपुरम सीट से चुनाव लड़ा था। ये चुनाव वह हार गए। कुछ साल बाद वह भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए थे। साल 1998 आम चुनाव में वह काकीनडा सीट से सांसद बने थे। साल 1998 से लेकर साल 2002 तक पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह राज्य मंत्री रहे थे।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो कृष्णम राजू ने पहली शादी सीता देवी से की थी। उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने श्यामलादेवी से शादी की थी। इस शादी से उनकी तीन बेटियां हैं।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News