ओम राऊत द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित फिल्म अदिपुरूष 12जनवरी 2023 में होगी रिलीज़

3/1/2022 11:04:36 AM

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई फिल्मों के रिलीज डेट सामने आ रही हैं। कोरोना के मामले थमने के बाद पहले से अटकी हुई फिल्मों की नई रिलीज डेट सामने आना शुरू हो गई हैं और अब आखिरकार बहुप्रतीक्षित फ़िल्म अदिपुरुष की रिलीज़ डेट की घोषणा की।

महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर फिल्म मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया। प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 12 जनवरी 2023 में रिलीज़ की जाएगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

 

कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदिपुरुष का एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म को 12 जनवरी 2023 को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा। अभिनेत्री ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'12 जनवरी 2023 को 3डी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'आदिपुरुष'!'

 'आदिपुरुष' की कहानी की बात करें तो यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान श्री राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान लंकापति नरेश रावण का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Content Writer

Smita Sharma