प्रभास के फैंस ने बनाया 70 फ़ीट लम्बा कट आउट, 'साहो' के प्री-रिलीज इवेंट में आया नजर

8/21/2019 12:44:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। प्रभास और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साहो' की रिलीज के लिए सभी फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है और सभी फैंस उनके लिए पागल रहते है।  उनके फैंस को उनकी फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार है। इसके अलावा, प्रभास के फैंस फिल्म की रिलीज़ से पहले ही फिल्म की सफलता का जश्न शुरू कर चुके हैं।


हाल ही में रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद में आयोजित 'साहो' के प्री-रिलीज़ इवेंट में प्रभास के फैंस ने प्रभास का 70 फीट लंबा कटआउट बनाया था। फिल्म मेकर्स के इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण यह 70 फुट लंबा प्रभास का कटआउट था।  

फिल्म को एक साथ कई भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फ़िलहाल प्रभास और श्रद्धा फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ, मुरली शर्मा, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 30 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। 

Smita Sharma