एक बार फिर सुपरस्टार प्रभास ने दिखाईं दरियादिली, बाढ़ से जूझ रहे आंध्र प्रदेश को दिया एक करोड़ का डोनेशन

12/8/2021 9:01:40 AM

मुंबई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ना केवल अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपने दयालु नेचर के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए 4.5 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की थी।

PunjabKesari

वहीं अब प्रभास ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए की बड़ी राशि दान की है। दरअसल,  हाल ही में आई बाढ़ के बाद राज्य के कुछ इलाकों का बुरा हाल है, जिसके बाद प्रभास ने पैसे दान किए हैं। प्रभास ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों के पक्ष में एक बड़ा दान दिया है, उनकी उदारता के लिए उनकी प्रशंसा की जा रही है।

PunjabKesari

प्रभास से पहले जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी और महेश बाबू जैसे स्टार्स ने 25 लाख रुपए की राशि सीएम रिलीफ फंड में दान किया है. जूनियर एनटीआर इंडस्ट्री के पहले ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने लोगों की मदद के लिए बड़ी धन राशि की धोषणा की है।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास जल्द ही रोमांटिक ड्रामा 'राधे श्याम'  में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। 'राधे श्याम' 14 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा प्रभास 'आदिपुरुष','प्रोजेक्ट के' और 'सालार' जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News