बाहुबली ने नहीं होने दी थी अनुष्का की शादी,  खुद ठुकराए शादी के 6000 प्रस्ताव

10/23/2017 11:28:06 AM

मुंबई: फिल्म बाहुबली के लीड एक्टर प्रभास आज अपना 37 वां (23 अक्टूबर 1979)  जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास की पर्सनल लाइफ और उनकी शादी की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। बाहुबली के बाद यह चर्चा जोरों पर रहीं कि उनका अपनी ऑनस्क्रीन मां यानी अनुष्का शेट्टी के साथ अफेयर है। यहां तक कहां गया कि बाहुबली-2 के दो साल पहले उन्होंने अनुष्का की शादी रुकवा दी थी। 


प्रभास के साथ उनकी लव स्टोरी काफी मजेदार है। 2009 में 'बिल्ला' के लिए अनुष्का ने पहली बार प्रभाष के साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए। उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं चला। बाद में दोनों के अलग होने खबरें सामने आई।

ब्रेकअप के बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ फ़िल्में करते रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेकअप के बाद प्रभास एक कारोबारी की पोती से शादी को राजी भी हो गए थे। यह एक पारिवारिक शादी थी जो बाहुबली की वजह से नहीं हो पाई।

बाहुबली के प्रोजेक्ट की वजह से एक बार फिर अनुष्का और प्रभास साथ जुड़े। बाहुबली' में तमन्ना प्रभास की प्रेमिका के रूप में नजर आईं थी और अनुष्का शेट्टी ने उनकी मां का किरदार निभाया था। 'बाहुबली 2' में अनुष्का 'बाहुबली' की पत्नी की भूमिका में नजर आई ।

 

इन दो प्रोजेक्ट की वजह से अनुष्का और प्रभास फिर एक दूसरे के बेहद करीब हो गए। दरअसल, बाहुबली से पहले अनुष्का की शादी होने वाली थी। प्रभास ने अनुष्का की शादी इसलिए रुकवाई थी क्योंकि वो चाहते थे कि उनकी तरह अनुष्का भी 'बाहुबली' पर ध्यान दें।

'बाहुबली' के लिए प्रभास ने अपनी जिंदगी के 5 साल लगा दिए। और अपनी शादी टाल दी। अब कहा जा रहा है कि दिसंबर तक शेड्यूल निपटाकर यह कपल अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करे।