प्रभास की Project K का नाम बदला, पहली झलक में दूसरी दुनिया में नजर आए अमिताभ और दीपिका

7/21/2023 11:00:10 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'आदिपुरुष' के बाद प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका टीजर रिलीज कर दिया है। अमेरिका में आयोजित हुए सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में फिल्म के नाम में भी परिवर्तन किया गया है। जी हां.. प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की इस फिल्म का नाम अब 'प्रोजेक्ट के' नहीं बल्कि कुछ और है। इसके अलावा फिल्म के जबरदस्त टीजर से दर्शक इसकी कहानी का अंदाजा भी लगा रहे हैं। 

 

प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' का नाम बदला
बता दें कि 'प्रोजेक्ट के' का नाम अब 'कल्कि 2898 AD' है। फिल्म साइंस फिक्शन और एक्शन के भरपूर है। बीते कल यानी 20 जुलाई इस फिल्म का टीजर पहले अमेरिका में जारी किया गया। इसके बाद आज सुबह इसे भारत में भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में मौजूद एक्टर्स के फर्स्ट लुक के बाद यह टीजर दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर 9 घंटे में ही इसे 3 मिलियन बार देखा जा चुका है।

टीजर में पानी की बूंद के लिए लोग तरसते हुए नजर आते हैं। एक सीन में भगवान शिव और हनुमान जी की प्रतिमा दिखाई देती है लेकिन उनकी पूजा नहीं की जाती है। तभी प्रभास की एंट्री होती है। 1 मिनट 15 सेकेंड के टीजर में भगवान विष्णु के नए अवतार को दिखाने का प्रयास किया गया है, जब दुनिया में अंधकार अपना राज कर लेता है।

'कल्कि' बने प्रभास
जब दुनिया में बुराई अपने चरम पर होगी, तब उसका सर्वनाश करने के लिए कल्कि के रूप में प्रभास दिखाई देंगे। टीजर में दीपिका एक सेना में नजर आ रही हैं, वहीं अमिताभ को तो शायद आप पहचान ही नहीं पाएगें। एक्टर एक सफेद रंग के कपड़े में लिपटे हैं, ऐसे में उनकी सिर्फ आंखें ही नजर आ रही हैं। प्रभास को कल्कि यानी भगवान के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है। नाग अश्विनी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2024 को रिलीज होगी।

Content Editor

Varsha Yadav