Prabhas की नई फिल्म का हुआ ऐलान, पुरुषोत्तम राम के बाद अब भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे एक्टर!

9/11/2023 12:16:08 PM

मुंबई। प्रभास साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पसंदिदा एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में प्रभास और कृती की ‘आदिपुरुष' ने कई सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म अपने डायलॉग के कारण काफी चर्चा में भी रही जिसके चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं दिखाया। 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद साउथ एक्टर प्रभास की बैक-टू-बैक तीन फिल्में 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' फ्लॉप रहीं।

अब ऐसे में एक्टर को इंतजार है तो एक सुपरहिट फिल्म का। इसी के चलते प्रभास के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रहीं है। भले ही ‘आदिपुरुष' फ्लॉप रही हो लेकिन एक्टर का ‘राम’ अवतार लोगों को बेहद पसंद आया। खबरों की माने तो एक्टर के हाथ एक नया और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिसमें प्रभास ‘भगवान शिव’ के अवतार में नजर आएंगे।

 

विष्णु मांचू ने प्रभास की नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसका नाम है 'कनप्पा'। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (ट्विटर) पर ये जानकारी दी है। विष्णु मांचू ने 'हर हर महादेव' लिखकर इन खबरों को कंफर्म कर दिया है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास जल्द ही 'सालार' और 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News