सुशांत के डॉक्टर का खुलासा, एक्टर की बड़ी बहन और जीजा के कहने पर किया गया था उसी रात पोस्टमॉर्टम?

8/22/2020 4:02:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच के बाद एक से एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब तक सुशांत के पोस्टमार्टम को जल्दी करने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे थे कि सुशांत का पोस्टमार्टम में जल्दबाजी क्यों की गई। वहीं अब बात को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सुशांत के पोस्टमार्टम में जल्दबाजी उनकी बड़ी बहन के कहने पर की गई थी। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सचिन सोनवने का कहना है कि सुशांत की बड़ी बहन और उनके जीजा  ओपी सिंह, हरियाणा पुलिस के एसपी के अनुरोध पर उसी दिन पोस्टमार्टम कर दिया गया था। एक्टर के पोस्टमार्टम होने में पूरे 90 मिनट लगे थे। डॉक्टर ने ये भी बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि जिसके तहत रात को पोस्टमार्टम न किया जाए। मुंबई में रात को भी पोस्टमार्टम होते हैं। 


बता दें सुशांत का पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में किया गया था और 5 डॉक्टरों की एक टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया था। अब खबर है कि सीबीआई की टीम जल्द ही इन 5 डॉक्टरों से भी पूछताछ कर सकती है। 

 
 

suman prajapati