Dreamy Things! फेरे लेने के बाद रणबीर-आलिया ने छलकाए जाम, Newly Wed कपल ने काटा 3 लेयर केक

4/15/2022 10:50:16 AM

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने  14 अप्रैल को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। कपल के सात फेरे लेने से 1 दिन पहले तक शादी की डेट को लेकर असमंजस बना हुआ था। कई तरह की अफवाहों और अटकलों के बीच मेहंदी, हल्दी की रस्म मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर ‘वास्तु’ अदा की गई और 14 अप्रैल को कपल ने करीबी और दोस्तों के बीच फेरे लिए। वहीं अब धीरे-धीरे कपल की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। सात फेरों के बाद कपूर हाउस में जमकर पार्टी हुई। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि फेरे लेने के बाद रणबीर-आलिया ने खूब जाम छलकाए। दोनों ने बाहों में बाहें डालकर वाइन पी। 

आलिया और रणबीर 3 लेयर केक काटकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे है। इस दौरान दोनों के चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दे रही है। एक दूसरे का हाथ थामे दोनों केक कट कर रहे है। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma