जो से तलाक के बाद देवरानी-जेठानी के रिश्ते में खटास! सोफी-प्रियंका ने एक-दूसरे को किया UNFOLLOW

10/14/2023 12:46:59 PM

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर हाल ही में सुर्खियों में रहे हैं। कुछ महीनों तक दोनों के अलग होने की अटकलों के बाद, 6 सितंबर, 2023 को आखिरकार दोनों ने औपचारिक रूप से अपने तलाक की घोषणा की।

 

अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से अपनी चार साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है। दंपति ने कहा कि वे अपने बच्चों के कारण सार्वजनिक रूप से इसके कारणों पर चर्चा नहीं करेंगे।

 जो और सोफी ने शादी के चार साल बाद पिछले महीने तलाक के लिए अर्जी दी। वहीं अब लगता है कि जो जोनस के तलाक लेने के बाद सोफी ने जोनस फैमिली के एक सदस्य के साथ भी रिश्ता तोड़ लिया है। ये सदस्य और कोई नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा हैं।

प्रियंका के साथ सोफी की काफी अच्छी बाॅन्डिंग थी लेकिन अब उन्होंने उनसे भी नाता तोड़ लिया है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो जोनास से तलाक के बाद सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि प्रियंका ने अभी तक सोफी और जो के तलाक के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। दिलचस्प बात ये है कि Sophie Turner अभी भी जो, केविन और उनकी पत्नी डेनिएल जोनस को फॉलो करती हैं। 

 

इस हफ्ते की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं जिनमें कहा गया था कि प्रियंका को जो और सोफी के ब्रेकअप की लड़ाई से निपटने में मुश्किल हो रही है। एक करीबी सूत्र के अनुसार- 'वह और सोफी बहुत करीब थे। एक समय था जब सोफी ने सोचा था कि वो और जो लंदन चले जाएंगे और निक और प्रियंका भी उनके साथ जाएंगे।' 'लाइफ एंड स्टाइल' के अनुसार सूत्र ने कहा- 'प्रियंका सोफी और उनकी भतीजियों से प्यार करती हैं और ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहतीं जिससे उनकी जिंदगी खतरे में पड़े।'

पहले भी कई इंटरव्यूज में सोफी और प्रियंका अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात कर चुकी हैं। 2020 के एक इंटरव्यू में सोफी ने कहा था कि उन्हें खुद को याद दिलाना होगा कि प्रियंका एक बहुत सीनियर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कहा था- 'प्री के साथ यह एक तरह का पागलपन है। आपको खुद को याद दिलाना होगा कि उनका बॉलीवुड में 20 साल का करियर पहले ही रह चुका है। वह इस समय भारत की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं... जब हम उनकी और निक की शादी के लिए वहां गए तो हमारे साथ राजघराने जैसा व्यवहार किया गया। वे वहां उनकी पूजा करते हैं।'


जो और सोफी की लव स्टोरी 2016 में शुरू हुई, जिसके बाद 2017 में दोनों ने सगाई कर ली और 2019 में लास वेगास में दोनों की शादी हुई। इस मौके पर उनके फैमिली  मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे. यह जो और सोफी की दूसरी शादी थी। इससे पहले वो 1 मई को लॉस वेगास के एक चर्च सीक्रेटली शादी कर चुके थे। कपल दो बेटियों का पेरेंट्स है। 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma