पॉप सिंगर शैल ओसवाल की दुल्हनियां बनीं ''पोरस'' फेम एक्ट्रेस समीक्षा, पैंरेंट्स ने वर्चुअली अटैंड की शादी

7/8/2020 1:51:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस समीक्षा ने सिंगापुर में पॉप सिंगर और बॉयफ्रेंड शैल ओसवाल संग शादी रचा ली है। कपल ने 3 जुलाई को गुरूद्वारे में शादी की। अब कपल की शादी की त्सवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

समीक्षा ने बताया कि उनकी शादी में उनके पैरेंट्स शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने ऑलाइन ही हमारी शादी अटैंड की और हमें आशीर्वाद दिया। कोरोना वायरस के कारण उनके करीबी उनकी हिस्सा नहीं बन पाए और ये शादी भी काफी सिंपल तरीके से हुई।


बता दें समीक्षा बॉयफ्रेंड शैल को काफी समय से डेट कर रही थी। इस बात का खुलासा उन्होंने मीडिया से बात करते हुए किया था। इतनी ही नहीं शादी से पहले एक्ट्रेस अपने होने वाले पति संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।


काम की बात करें तो समीक्षा टीवी शो जारा, पोरस और तंत्रा में नजर आ चुकी हैं।

आपको बता दें, समीक्षा सिंह और शैल ओसवाल दोनों की ही ये दूसरी शादी है। शैल की पहली शादी से उनके दो बच्चे सोहना और शिवम हैं। वहीं समीक्षा का पहली शादी से एक 10 साल का बेटा अमेयबीर है। एक्ट्रेस ने कहा मेरा बेटा और मेरे एक्स हसबैंड मेरे इस निर्णय से बहुत खुश हैं। 

 
 
   
 

Edited By

suman prajapati