ये बॉलीवुड के खूंखार विलेन्स के बेटे, पिता से अलग कर रहे हैं कुछ ऐसा

12/9/2017 5:06:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्में अक्सर विलेन के बिना अधूरी रहती है। बॉलीवुड में कुछ समय पहले अमरेश पूरी और प्राण जैसे एक्टर ने विलेन की भूमिका को एक अलग ही मुकाम में पहुंचा दिया। बॉलीवुड में खलनायकों की भूमिका शुरुआत से ही बहुत खास रही है। कई विलेन्स आए और गए लेकिन कुछ विलेन्स अपनी दमदार एक्टिंग से ऐसी छाप छोड़ गए, जिसे सदियों तक याद किया जाएगा। आज हम आपको चुनिंदा विलेन्स से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे और इन विलेन्स के बेटों के बारें में भी बताएंगे कि इस वक्त वो क्या कर रहें हैं। 

एम बी शेट्टी

बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर विलेन्स में जाने माने एम बी शेट्टी अपने किरदार में इतना धूस जीते थे कि सभी उनको देखकर डर जाते थे। उन्होंने अपने बेबॉक किरदार से बॉलीवूड में एक अलग ही छाप छोड़ी हैं। तो वहीं उनके बेटे रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड को इतनी सुपरहिट फिल्में दी हैं। कि सबसे पहले गजब डायरैक्टर का नाम ले तो सबकी जुबान पर रोहित का नाम ही आता है। 

डैनी डेन्जोंगपा

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' के कांचा चीना यानी डैनी डेन्जोंगपा बॉलीवुड के मशहूर विलेन्स में से एक हैं। 'हम', 'खुदा गवाह', 'घातक' जैसी फिल्मों में काम करने वाले डैनी के बेटे का नाम रिन्ज़िंग डेन्जोंगपा है। रिन्ज़िंग जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।

शक्ति कपूर 

अपने खलनायक वाले रोल के अलावा कॉमेडी रोल्स के लिए भी चर्चित एक्टर शक्ति कपूर का नाम भी खतरनाक खलनायकों की लिस्ट में शामिल है। शक्ति कपूर की तरह ही उनके बेटे सिद्धांत भी फिल्मी दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं। वे 'हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।  

अमजद खान 

'शोले' के गब्बर सिंह यानी अमजद खान का वो रोल तो शायद ही कभी कोई भूल पाएगा। जब उन्होंने अपनी एक्टिंग और दमदार डायलॉग डिलीवरी से गब्बर सिंह के किरदार को सदियों के लिए अमर कर दिया। अपने पिता की तरह उनके बेटे शादाब खान ने भी फिल्मों में करियर बनाने की सोची लेकिन कुछ बात नहीं बनी।

गुलशन ग्रोवर 

बैडमैन गुलशन ग्रोवर भी बॉलीवुड के खलनायकों की लिस्ट का एक सॉलिड नाम है। जहां एक ओर गुलशन में अपनी दमदार एक्टिंग बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया। वहीं उनके बेटे को फिल्मी लाइन में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो तो बिजनेसमैन हैं।

रज़ा मुराद 

'राम तेरी गंगा मैली', 'हिना', 'प्रेम रोग' जैसी फिल्मों में खूंखार विलेन के किरदार में नजर आए रजा मुराद ने खलनायकों को एक नए आयाम तक पहुंचाया। रजा की तरह ही उनके बेटे भी फिल्मों में काम करने के इच्छुक हैं। इसके लिए उन्होंने लंदन के एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग भी ली है।  

मैक मोहन 

गब्बर के साम्भा यानी मैक मोहन मुंबई आए तो क्रिकेटर बनने थे लेकिन किस्मत ने उन्हें विलेन बनाकर छोड़ा। मैक मोहन के बेटे विक्रांत मेकीजन भी फिल्मों में काम करते हैं। 

दलीप ताहिल 

दलीप ताहिल को 'बाज़ीगर', 'राजा', 'इश्क़', 'कयामत से कमायत' तक में विलेन बनते देखा गया है। वहीं उनके बेटे ध्रुव ताहिल, लंदन में मॉडल हैं।   

कबीर बेदी 

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम विलेन कबीर बेदी ने 'खून भरी मांग' में विलेन के किरदार से दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता बटोरी थी। कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं।

सुरेश ओबेरॉय 

विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय भी अपने समय के खास विलेन रह चुके हैं। अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए विवेक ने एक्टिंग करने की ठानी और एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया।