Santa Monica में स्पॉट हुई पॉप स्टार रिहाना, स्काईब्लू आउटफिट में दिखा स्टाइलिश अंदाज

3/20/2021 4:43:57 PM

मुंबई. हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना अपनी सिगिंग के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। रिहाना जब भी घर से बाहर निकलती है तो मीडिया की नजरों से बच नही पाती है और उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो जाती हैं।

हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रिहाना को Santa Monica में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


तस्वीरों में रिहाना स्काईब्लू आउटफिट में नजर आ रही है। जिसे एक्ट्रेस ने लॉन्ग कोट के साथ टीम-अप किया हुआ है। साथ में सिंगर ने हील पहनी हुई है।

हाई बन और फेस मास्क से रिहाना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है और हाथ में एक्ट्रेस ने पर्स कैरी किया हुआ है।

काम की बात करें तो रिहाना को आखिरी बार फिल्म Guava Island में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।

Content Writer

Parminder Kaur