अब पूनम पांडे के बोल्ड फोटोज और वीडियोज नहीं देख पाएंगे फैंस, एक्ट्रेस ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट

12/26/2020 11:52:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अदाओं से दीवाना बनाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे के फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है। अब उनके फैंस एक्ट्रेस के बोल्ड फोटोज और वीडियोज नहीं देख पाएंगे, क्योंकि पूनम ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है। 

 

पूनम पांडे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों डिलीट किया, अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। जब आप  हालांकि उनके पति सैम बाम्बे का इंस्टा अकाउंट अब भी नजर आ रहा है।  


बता दें पूनम पांडे अपनी अदाओं से इंटरनेट पर कहर बरपाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं और इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पर वो अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज करती रहती थीं। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले पूनम अपनी बोल्ड फोटोज के चलते मुसीबत में भी फंसती नजर आई थी।

 

उनके खिलाफ अश्लील वीडियो शूट करने पर केस भी दर्ज हुआ था। केस ही नहीं, इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई थी।

 
मामूल हो, पूनम पांडे ने सितंबर के महीने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के बाद हनीमून पर पति पर मारपीट का आरोप लगाने के बाद पूनम खूब सुर्खियों में आ गई थीं। मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों के तलाक की भी नौबत आ गई थी। हालांकि बाद में सैम और पूनम के बीच सुलह भी हो गई थी।  

 

suman prajapati