Poonam Dhillon Bday: इस खास वजह से पूनम ढिल्लों ने शादी के बाद रखा था अफेयर, जानिए एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा

4/18/2023 9:22:50 AM

मुंबई। 80 के दशक की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों आज अपना 61 बर्थडे मना रही हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को 80 से ज्यादा हिट फिल्में दी हैं। पूनम ने 1978 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘त्रिशूल’ से डेब्यू किया था। पूनम ने अपनी पहली ही फिल्म में स्विमसूट पहना था और उस वक्त वह सिर्फ16 साल की थीं।

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पूनम ढिल्लों की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प थीं। उन्होंने सबसे पहले फिल्म डायरेक्टर रमेश तलवार को डेट किया था। दोनों फिल्म 'नूरी' की शूटिंग के दौरान बहुत करीब आ गए थे।

रमेश को पूनम से प्यार हो गया था। जब पूनम ने मुंबई में रहने की इच्छा जताई थी तब रमेश तलवार ने पूनम के लिए एक बंगला भी खरीद लिया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

पूनम ने अशोक ठाकेरिया को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों की मुलाकात प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उमेश मेहरा और उनकी पत्नी की ओर से दी गई होली पार्टी में हुई थी। ये वो दौर था जब पूनम ने कुछ ही दिनों पहले अपने पिता को खोया था। वह बेहद उदास थीं।

अशोक ने पूनम इस मुश्किल वक्त से उबरने में मदद की। दोनों धीरे-धीरे करीब आने लगे और एक दिन दोनों ने शादी भी कर ली। कुछ दिनों तक तो दोनों की शादी ठीक-ठाक चली। शादी के बाद दोनों को एक बेटा और एक बेटी हुए।

शादी के दो साल बाद अशोक अपने काम में बिजी हो गए और पूनम फिल्मों में वापसी करने की कोशिश करने लगी। पूनम ने बड़े पर्दे पर वापसी करने की सोची लेकिन उनको मन मुताबिक काम नहीं मिल रहा था।

साल 1994 में पूनम को पता चला कि उनके पति अशोक का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। पूनम ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए खुद भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया। साल 1997 में पूनम ने अशोक से तलाक ले लिया और दोनों बच्चों की कस्टडी अपने पास ले ली।

तो ये था पूनम की जिंदगी से जुड़ा एक खास किस्सा। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग आज भी बहुत ज्यादा हैं। लोग आज भी पूनम की अदाओं के दिवाने है। हम पूनम को उनको जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi