पूजा मिश्रा ने सलमान पर लगाया रेप का आरोप, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा पर भी साधा निशाना

10/18/2018 11:24:33 AM

मुंबई:  बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत कई बॉलीवुड स्टार्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। अब इस लिस्ट में सलमान का नाम भी शामिल हो गया है। 

एक्ट्रेस पूजा मिश्रा ने सलमान समेत उनके दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान सलमान और उनके भाइयों ने उनका रेप किया।

इतना ही नहीं, पूजा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर काला जादू करने का आरोप लगाया है। पूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सलमान खान, अरबाज और सोहेल ने एक बार नहीं, कई बार उनका रेप किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने मेरा फोन और लैपटॉप हैक करके मेरे क्रिएटिव आइडियाज चुरा लिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने मेरे ऊपर काला जादू किया है। तब से अब तक मुझे भूत डराते रहते हैं।

बता दें कि सलमान खान से पहले नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, कैलाश खेर और सुभाष घई जैसे बड़े सेलिब्रिटीज पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। हालांकि, सलमान और शत्रुघ्न का कोई बयान सामने नही आया है। 


 

Neha