''ये रिश्ता,,''  अक्षरा की भाभी है प्रेग्नेंट, सामने आई बेबी बंप के साथ तस्वीरें

8/10/2017 4:43:26 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की बेस्ट फ्रेंड और भाभी वर्षा के रोल से फेमस हुईं पूजा जोशी प्रेग्नेंट हैं। पूजा की सिस्टर दामिनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बता दें, ये पूजा और उनके पति मनीष अरोड़ा का पहला बेबी होगा।

पूजा ने 2006 में टीवी शो 'धरती की वीर योद्धा: पृथ्वीराज चौहान' से टीवी डेब्यू किया था। शो में उन्होंने बड़ी संयोगिता का रोल प्ले किया था हालांकि कुछ टाइम बाद वो रिप्लेस हो गई थीं।  बाद में पूजा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आईं, जिससे उन्हें काफी फेम मिला।

बता दें, पूजा ने ब्वॉयफ्रेंड मनीष से 25 नवंबर 2015 में शादी की थी। मनीष एक बिजनेसमैन हैं।