ब्लैक गाउन में स्टनिंग दिखीं पूजा हेगड़े, फ्लाइंग किस पर अटका फैंस का दिल

9/20/2021 12:29:04 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े  फिल्मों के साथ-साथ वह अपने फैशन की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। पूजा के स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही धड़ले से वायरल हो जाती हैं। इसी बीच पूजा की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचाए हुईं हैं।

दरअसल, रविवार रात पूजा SIIMA अवार्ड में पहुंची। इस दौरान पूजा का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो पूजा ब्लैक कलर के वन शोल्डर ऑफ गाउन में नजर आईं।

पूजा का ये गाउन साइड कट था जो उनके लुक को बोल्ड बना रहा था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओरेंज लिप शेड और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया था।

रेड कार्पेट पर पूजा ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। पूजा ने फ्लाइंग किस देते हुए फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी। फैंस पूजा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो पूजा बहुत जल्द फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस राधे श्याम, आचार्य और बीस्ट में नजर आने वाली है।

 

 

Content Writer

Smita Sharma