शरारा सूट में पूजा हेगड़े ने बिखेरा ग्लैमरस, एक्ट्रेस की अदाओं पर दिल हार बैठे फैंस

1/18/2021 12:54:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पूजा हेगड़े बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। न सिर्फ वो अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करती हैं, बल्कि फिल्मों में अपने काम के लिए भी जानी जाती हैं। पूजा ने बहुत कम समय के बॉलीवुड में अपनी एक अच्छी जगह बना ली है। एक्ट्रेस को अक्सर उनके फ्रेंड्स के साथ पार्टियो, रेस्टोरेंट या आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है, जहां हमेशा उनका परफेक्ट लुक देखने को मिलता है। अब हाल ही में मुंबई से एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं, जहां उनका गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है।

 

पूजा हेगड़े स्टाइलिश लुक में जैसे ही घर से बाहर निकलीं, उनकी खूबसूरत तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं, जिन्हें फैंस कूब पसंद कर रहे हैं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान पूजा हेगड़े ब्लू कलर के शरारा सूट में नजर आईं, जिसके ऊपर पिंक कलर की कढ़ाई हो रखी है।

 

इस ड्रेस को एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया हुआ है। ओपन हेयर्स और मैचिंग झूमके उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

 

वहीं इस दौरान उन्होंने मेकअप भी कमाल का किया हुआ है। ऑवरऑल लुक में 'हाउसफुल 4' एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं और फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब हो रही हैं।


वर्कफ्रंट पर, पूजा हेगड़े को आखिरी बार फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' में अल्लू अर्जुन के साथ अहम भूमिका में देखा गया था। इन दिनों एक्ट्रेस 'Most Eligible Bachelor' फिल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रही हैं, जिसमें वो अखिल अक्किनेनी और ईशा रेब्बा के साथ नजर आएंगी।

suman prajapati