डीपनेक चोली में पूजा हेगड़े का बोल्ड लुक, रैंप पर यूं फ्लॉन्ट किए वॉशबोर्ड एब्स

11/15/2019 10:20:29 AM

मुंबई: इंडस्ट्री की स्टनिंग ब्यूटी पूजा हेगड़े फिल्मों के साथ-साथ अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पूजा के स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही धड़ले से वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में पूजा फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के वेडिंग कलेक्शन के लिए  शो स्टोपर बनीं। इस दौरान पूजा स्लिवर कलर की डीपनेक बैकलेस चोली वाले इस लहंगे में पूजा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

इसके साथ उन्होंने नेकलेस कैरी किया, जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था। न्यूड लिपस्टिक के साथ सबटल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

उन्होंने बालों का स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाया था। रैंप पर पूजा ने कातिलाना अंदाज में पोज दिए।

पूजा ने डिजाइनर मनीष संग भी कई पोज दिए। पूजा की ये तस्वीरें देख आपकी सांसे थम जाएंगी। हर तस्वीर में उनकी हॉटनेस देखते ही बन रही है।

 

फैंस को उनका ये लुक काफी अट्रैक्ट कर रहा है।'हाउसफुल 4' एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस पूजा की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो पूजा की फिल्म 'हाउसफुल 4' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमाररितेश देशमुख, कृति सेनन,  कृति खरबंदा, बाॅबी देओल और चंकी पांडे हैं।

 

 

Smita Sharma