फाइनली! 13 साल में पहली बार फैमिली संग मालदीव वेकेशन पर निकलीं पूजा हेगड़े, समंदर किनारे सेलिब्रेट किया अपना मां का बर्थडे

2/12/2022 12:34:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को ट्रेवलिंग बेहद पसंद है। एक्ट्रेस अक्सर  इंस्टाग्राम हैंडल पर वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ मालदीव पहुंची हुई हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूजा अपने फैमिली के साथ फुल चिल मोड में हैं। वह समंदर किनारे शिप के पास अपने परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'आखिरकार! 13 साल बाद हमारा पहला फैमिली वेकेशन। लंबे समय से और बहुत जरूरी एक #famjam.'

इतना ही नहीं पूजा हेगड़े ने मालदीव पहुंचकर अपनी मां का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। पूजा ने अपनी मां के बर्थडे  फैमिली के साथ बीच किनारे लंच एंजॉय किया और तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'टेबल सेट था, रोशनी सुंदर थी और समंदर किनारे बैठकर हमने जश्न मनाया। 60 वां जन्मदिन मुबारक हो माँ। आशा है कि जन्मदिन भी आपके जैसा ही खास था।'

 


वाकई ये तस्वीरें देखकर कोई भी कहेगा, बेटी द्वारा मां को दिया गया ये सरप्राइज उनके लिए बेहद खास रहा होगा। फैंस पूजा हेगड़े द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।


पूजा हेगड़े के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्मे विजय थलापति की 'बीस्ट', 'सर्कस', चिरंजीवी और राम चरण के साथ 'आचार्य', प्रभास के साथ 'राधे श्याम' है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और पूजा स्टारर 'कभी ईद कभी दीवाली' 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Content Writer

suman prajapati