Video: पूजा हेगड़े ने पिता के बर्थडे पर देर रात तक सजाया घर, शानदार डेकोरेशन देख चौंक गए पेरेंट्स

4/18/2021 1:09:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में पूजा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने घर को डेकोरेट करती नजर आ रही हैं और काफी खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि  आखिर वो अपने घर को इतना क्यों सजा रही हैं। 


दरअसल, बीते दिन पूजा हेगड़े के पिता का बर्थडे था। एक्ट्रेस ने पिता के 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए खास प्लान किया और घर को सजाया।

 

शानदार डेकोरेशन के बाद उन्होंने अपने पेरेंट्स को सरप्राइज भी दिया। जब वो कमरे को सजाने के बाद पिता और मां को कमरे में लेकर आईं तो वे चौंक गए। बाद में उन्होंने मजेदार डांस भी किया। 


View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

पूजा द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।


काम की बात करें करो तो पूजा हेगड़े जल्द ही फिल्म राधे श्याम में नजर आने वाली हैं। फिल्म को जुलाई महीने में रिलीज किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा पूजा थलापति विजय की अगली फिल्म में भी काम कर रही हैं।  

Content Writer

suman prajapati