‘टीवी स्टार के सामने फ्लॉप एक्टर भी…’ पलक पुरसवानी से झगड़ा मोल लेना पूजा को पड़ा भारी, ट्रोल हुई एक्ट्रेस

6/23/2023 12:36:42 PM

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक हैं। यहां कोई टीवी स्टार है, कोई सोशल मीडिया स्टार, तो कोई बॉलीवुड स्टार। ऐसे में हर कोई खुद को बेहतर साबित करने की लड़ाई लड़ रहा है।

बीते गुरुवार रात के एपिसोड में पूजा भट्ट और पलक पुरसवानी में बहस होती नजर आई। हालांकी पलक ने पूजा से अच्छे से बात की। पूजा लगातार पलक से उंची आवाज में बात करती नजर आईं, जिसके चलते अब एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। इससे पहले एपिसोड में भी पूजा ने पलक के साथ इसी तरह का एटीट्यूड दिखाया था और पलक को ही उनकी बात सुननी पड़ी थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

वहीं पूजा भट्ट का पलक के साथ बिहेव देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, “पूजा भट्ट ने ओवर कर दिया।” एक ने लिखा, “ये पूजा में बहुत सुपीरियोरिटी है, ये बड़े लोग कहां से आ जाते हैं।” वहीं एक अन्य ने लिखा है, “ फ्लॉप एक्टर्स भी खुद को हिट समझते हैं टीवी वालों के सामने।”

आपको बता दं कि शो के कंटेस्टेंट रहे पुनीत सुपरस्टार खराब बर्ताव के चलते 24 घंटे के अंदर ही घर से बाहर हो गए थे। अब लोगों का कहना है कि अगर पूजा ने भी अपने बरताव में कोई बदलाव नहीं लाया तो जल्द ही वे भी घर के बाहर होंगी। 

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi