B''DAY SPCL: ''प्रतिज्ञा'' के पैरेंट्स को नहीं पसंद था BF, अब रहती है लिव-इन में

6/1/2017 3:23:22 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस पूजा गौर का आज जन्मदिन है। वह आज 26 साल की हो गई है। पूजा गौर ने सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' से अपनी पहचान बनाई थी। बात अगर पूजा की पर्सनल लाइफ की करें तो वो इन दिनों एक्टर राज सिंह अरोड़ा को डेट कर रही हैं।

बता दें कि पूजा टीवी एक्टर राज सिंह अरोड़ा को पिछले 3 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात हॉरर टीवी शो 'कोई आने को है' के सेट पर हुई थी। जिस दौरान शो की रैप-अप हो रहा था।

 

पूजा और राज अच्छे दोस्त बन गए और दोनों ने हमेशा टच में रहने का वादा किया। शुरुआती दिनों में पूजा के पैरेंट्स इस बात से खुश नहीं थे कि वो राज को डेट कर रही हैं। क्योंकि उनकी फैमिली राज के सही च्वॉइस नहीं मानती थी।

बाद में पूजा ने अपनी फैमिली को राज के लिए मना लिया। पूजा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, "जब मैं अपनी बात से नहीं हटी तो आखिरकार फैमिली को बात माननी पड़ी। अब मेरी और राज दोनों की फैमिली हमारे रिलेशनशिप से खुश है।"  पूजा और राज लिव-इन में रहते हैं।