कोरोना की चपेट में आई पूजा चोपड़ा, खुद को किया होम क्वारंटाइन

5/1/2021 2:44:09 PM

मुंबई. कोरोना वायरस का बढ़ता कहर इन दिनों हर किसी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आम लोगों तो इसका शिकार हो ही रहे हैं। स्टार्स भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब पूजा चोपड़ा कोरोना संक्रमित पाई गई है। एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

PunjabKesari
एक्ट्रेस ने लिखा- मैं आपको बताना चाहती हूं की मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। डॉक्टर्स की गाइडलाइंस फॉलो करते हुए मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। संपर्क में आए लोग अपना टेस्ट करवा ले। मैं प्रार्थना करती हूं आप सब घर पर रहे। समय आ गया है हम देश के लिए एकजुट हो। लोगों की मदद करें, मास्क पहनें। ये समय भी गुजर जाएगा। फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें पूजा अपनी अपकमिंग फिल्म 'जहां चार यार' की गोवा में शूटिंग कर रही थी। को-स्टार मेर विज के कोरोना पॉजिटिव आने पर फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। पूजा मुंबई वापिस आई तो उसे बुखार आया। एक्ट्रेस ने टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव आया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News