ट्वीट के जरिए पूजा भट्ट ने लोगों पर निकाला गुस्सा, बोलीं ''हम भगवान गणेश की पूजा करते हैं और..''

6/3/2020 3:07:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पूजा भट्ट अपने लुक्स के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। उनका छोटा सा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर करते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, जिसको लेकर वो चर्चा में बनीं हुईं हैं। 

PunjabKesari
दरअसल पूजा ने केरल में हुए हथिनी के साथ दुर्व्यवहार पर लोगों पर तंज कसा और ट्वीट कर लिखा, ''हम भगवान गणेश की पूजा करते हैं और दूसरी तरफ हाथियों को मारते हैं और उनका दुरुपयोग करते हैं। हम भगवान हनुमान की आराधना करते हैं और बंदरों को जंजीरों में जकड़े हुए और अपमानजनक करतब करते हुए देखते हैं। हम महिला देवी की पूजा करते हैं और महिलाओं में दुर्बलता का दुरुपयोग करते हैं, उनका दुरुपयोग करते हैं और कन्या भ्रूण हत्या करते हैं।''  अब उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनके ट्वीट पर कमैंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें एक्ट्रेस ने उसी घटना को लेकर लोगों पर तंज कसा, जो केरल में प्रेग्नेंट हथिनी के साथ हुई थी। कुछ लोगों ने हथिनी को पटाखों वाला खाना खिलाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके चलते उसके मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News