''दर्द दर्द है और नुकसान नुकसान...राहुल गांधी की ''भारत जोड़ो यात्रा'' पर एक्ट्रेस पूजा भट्ट का ट्वीट

9/7/2022 12:39:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से कन्याकुमारी से पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। इस यात्रा के जरिए वह लोगों के बीच पहुंचने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करेंगे। राहुल के साथ करीब 300 लोग यात्रा करेंगे। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'श्रीपेरुम्बदूर में श्री राजीव गांधी की स्मृति में प्रार्थना सभा के माध्यम से #BharatJodoYatra की गरिमामय शुरुआत। दर्द दर्द है और नुकसान नुकसान है। बात यह है कि कोई इसे कैसे समझता है। दर्द को फिर से महसूस करना और उसे आत्मसात करना दुर्लभ विशेषता है। राहुल गांधी को ऐसा करते हुए देखा।'


पूजा भट्ट के इस ट्वीट को खूब पढ़ा जा रहा है और यूजर्स कमेंट कर इस प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


वहीं पूजा भट्ट के काम की बात करें तो वह जल्द ही 'चुप' फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और दुलकर सलमान भी नजर आएंगे। 

Content Writer

suman prajapati