रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के वायरल चैट पर बेटी और पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, सोनी राजदान बोली-हां, ये सही है पर ...

8/23/2020 10:43:21 AM

मुंबई: दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस की सीबीआई और ईडी जांच कर रही हैं। इन दो जांच ऐजेसियों के साथ ही कई न्यूज चैनल्स भी इस केस को लेकर अपनी-अपनी तरह से इस केस को लेकर पड़ताल में जुटे हैं। बीते दिनों ही एक न्यूज चैनल ने  फिल्मेकर महेश भट्ट और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट को लेकर कई खुलासे किए।

 

PunjabKesari

इस चैट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। महेश भट्ट और रिया के रिश्ते को लेकर एक बार फिर कई तरह के सवाल उठे। इन सबके बीच महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान और बेटी पूजा भट्ट उनके स्पोर्ट में उतरीं। 

 

 

महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने भी इस मामले में खुलकर जवाब दिया। उन्होंने अपने फोन से स्क्रीनशॉट लिया जिसमें वही मैसेज महेश भट्ट ने उन्हें भी भेजा था। इसके साथ सोनी लिखती हैं- 'हां ये सही है। ये है मेरा। हमें ये रोज मिलते हैं।' इसके साथ ही सोनी न्यूज चैनल्स पर भी जमकर भड़कीं। सोनी ने कहा कि पता नहीं कब हमें असल न्यूज देखने को मिलेगी।

PunjabKesari

पूजा भट्ट से एक ट्वीट के साई कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए। इन स्क्रीनशऑट में वही मैसेज हैं जो महेश भट्ट ने रिया चक्रवर्ती को भेजे थे। पूजा ने इसे शेयर करते हुए कहा कि चैनल जिस मैसेज को मोस्ट एक्सप्लोसिव कहकर बता रहा है। वो मैसेज मेरे पिता ने मुझे भी भेजा था मेरे साथ और भी कई लोगों को भी उसी दिन (9 जून) को भेजा था। इतना ही नहीं ट्विटर पर भी पोस्ट किया था। अपने फैक्ट्स को सही करें।

 

Bollywood Tadka

बता दें कि इंडिया टुडे ने रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें रिया, महेश भट्ट को मैसेज में लिखती हैं- 'आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और शांति के साथ. आपके साथ हुई आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दीं।आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।' इसके अलावा एक और चैट सामने आई थी वो 9 जून से लेकर 15 जून की थी। इसमें दोनों के कई और बातें भी हुई थीं। सुशांत के निधन वाले दिन भी दोनों के बीच बात हुई थी। 14 जून को 2.35 पर रिया को महेश भट्ट का मेसेज है, 'कॉल मी'। इसके बाद शाम 4 और 5 बजे महेश भट्ट के 2 वॉट्सऐप कॉल भी दिख रहे हैं जो रिया ने नहीं पिक किए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News