हथिनी की तरह गर्भवती गाय को भी खिलाया विस्फोटक, जबड़ा और मुंह बुरी तरह जख्मी, एक्ट्रेस पूजा भट्ट बोलीं- ये घृणित है

6/8/2020 10:41:56 AM

मुंबई: कुछ दिनों पहले ही केरल में विस्फोटक खाने से एक गर्भवती हथिनी की मौत से पूरा देश हैरान रह गया था। वहीं जानवरों के साथ बर्बरता दिखाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाने के बाद अब एक गाय के साथ भी ऐसी घटना सामने आई है। यह घटना हिमाचल के बिलासपुर जिले में हुई। बिलासपुर जिले में एक गाय ने खेतों में रखा विस्फोटक बारूद खा लिया जिसके खाने के बाद एक गाय ने अपना जबड़ा खो दिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इसके यह बहुत गिरी हुई हरकत है। विस्फोटकों का इस तरह से हो रहे इस्तेमाल को बंद करना चाहिए। अगर जानवरों पर हो रहे अत्याचारों पर कानून सख्त किए जाए तब ही इसका कुछ हो सकता है।

पावर में बैठे लोगों के लिए जानवरों पर अत्याचार रोकने का समय आ गया है। पूजा ने ट्वीट कर लिखा-'यह बहुत गिरी हुई हरकत है। विस्फोटकों का इस तरह से हो रहे इस्तेमाल को बंद करना चाहिए। अगर जानवरों पर हो रहे अत्याचारों पर कानून सख्त किए जाए तब ही इसका कुछ हो सकता है। पावर में बैठे लोगों के लिए जानवरों पर अत्याचार रोकने का समय आ गया है।'

बता दें कि गाय के साथ बर्बरता दिखाने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंद लाल पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। इस बात की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है। 25 मई को गुरुदयाल सिंह ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया था कि उसने खेत में बारूद का गोला लगाया था, जिसकी चपेट में आने से उसकी पालतू गाय का जबड़ा जख्मी हो गया था।

गर्भवती हथिनी की भी विस्फोटक खाकर हुई मौत

बता दें कि केरल में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक भरा अनानास खाने से मौत हो गई थी। मल्लापुरम जिले में कुछ लोगों ने फलों के भीतर छिपाकर हथिनी को पटाखे खिला दिए। घायल होने के बाद भी वह इतनी दर्द में तीन दिन तक वेलियार नदी में खड़ी रही। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। हथिनी की मौत पर पूजा ने लिखा, ‘हम भगवान गणेश की पूजा करते हैं और हाथियों को मारते हैं, बुरा व्यवहार करते हैं। हम भगवान हनुमान की पूजा करते हैं और जंजीरों में बंधे बंदरों को देख मजे लेते हैं। हम देवियों की पूजा करते हैं मगर महिलाओं को गाली देते हैं, उन्हें अपंग बनाते हैं और कन्या भ्रूण हत्या करते हैं। पूजा के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब ने इस हिंसक व्यवहार की कड़ी निंदा की थी।

Smita Sharma