कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई एक्ट्रेस पूजा भट्ट, वायरल हुईं तस्वीरें

11/2/2022 12:31:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सितंबर 2022 को देश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जिससे उनके समर्थकों का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है और आए दिन इस अभियान में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता दिख रहा है। अब हा ही में एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई हैं। राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुईं पूजा भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूजा भट्ट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर नेता राहुल गांधे के साथ पैदल यात्रा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बेहद खुश दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस फुल स्लीव्स के ब्लैक कुर्ते और प्रिंटेड स्टोल पहने नजर आ रही हैं। 

 

बता दें, पूजा भट्ट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड हस्ती हैं।
 

Content Writer

suman prajapati