कभी एक्ट्रैस ने 5 साल छोटी सौतेली मां को बोला था चुड़ैल, अब पार्टी में की ऐसी हरकत

1/24/2018 2:30:44 PM

मुंबई: इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि पूजा बेदी की उनके पिता कबीर बेदी और सौतेली मां परवीन दुसांझ के साथ ‌बिल्कुल नहीं बनती। साल 2016 में कबीर ने परवीन से चौथी शादी की थी। इसी के बाद से पूजा ने अपने पिता से दूरी बना ली थी। हाल ही में तीनों एक ही जगह पर स्पॉट किया गया।

PunjabKesari

अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि रविवार को हेयर स्टाइलिस्ट कांता मोटवानी ने एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में पूजा बेदी के अलावा उनके पिता और सौतेली मां भी पहुंची थीं। लेकिन पिता और बेटी ने एक-दूसरे को पहचाना तक नहीं। पूजा दूसरे मेहमानों से बात करने में बिजी रहीं।

PunjabKesari
वहां मौजूद सूत्रों ने बताया कि परवीन और कबीर ने भी अपनी बेटी से बात करना जरूरी नहीं समझा। बता दें कि साल 2013 में पूजा ने अपने पिता को घर से निकाल दिया था। पूजा और कबीर अपनी पत्नी प्रोतिमा बेदी के 2 बीएचके फ्लैट में रहते थे। परवीन कबीर से घर आती थीं जो पूजा को पसंद नहीं था। 

PunjabKesari

इसके 3 साल बाद परवीन और कबीर ने शादी कर ली थी। शादी में पूजा नहीं पहुंची थीं। पूजा ने एक ट्वीट कर अपनी सौतेली मां को चुड़ैल कहा था। जब कबीर ने इस पर नाराजगी जताई थी तो उन्होंने ट्वीट डिलीज कर दिया था और अपने पिता को शादी की बधाई दी थी।

गौरतलब है कि कबीर अपनी पत्नी परवनी से 29 साल बड़े हैं। परवीन की उम्र 42 है वहीं उनकी बेटी पूजा की उम्र 47 साल है। कबीर और परवीन का 10 साल तक अफेयर रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News