B''Day Spl: इन एक्टर्स को डेट करने के बाद भी अकेली हैं पूजा बेदी

5/11/2018 11:58:26 AM

मुंबई: एक्ट्रेस पूजा बेदी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। पूजा की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी है। आमिर खान के साथ 'जो जीता वही सिकंदर' से पूजा बेदी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन पूजा के करियर को पंख नहीं मिल सके। हालांकि पूजा अपने अफेयर की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रही। पांच लोगों से नाम जुड़ने के बाद भी पूजा बेदी अब भी अकेली हैं। 

 

PunjabKesari

 

आदित्य पंचोली और पूजा बेदी की अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आदित्य और पूजा अच्छे दोस्त थे। जरीना बहाव से शादी के बाद जब आदित्य की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी शुरू हो गई इसी बीच पूजा और आदित्य की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। कहा जाता है कि जब 15 साल की नौकरानी ने आदित्य के ऊपर रिलेशनशिप के आरोप लगाए तो इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

 

PunjabKesari

 

पूजा और फरहान ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद साल 1994 में शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक पूजा ने फरहान के लिए मुस्लिम धर्म भी स्वीकार कर लिया था ताकि उनके बच्चों को कोई दिक्कत आगे चलकर न हो। शादी के 12 साल बाद इन दोनों के बीच परेशानी शुरू हो गई और साल 2003 में पूजा ने फरहान से किनारा कर लिया। फरहान से पूजा के दो बच्चे हैं। 

 

PunjabKesari

 

पूजा बेदी का दिल एक बार फिर से धड़का और यह कोई और नहीं बल्कि कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल थे। पूजा ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं और 'नच बलिए 3' में बतौर पार्टनर दोनों ने हिस्सा लिया। इस शो के दौरान पूजा और हनीफ ने अपने डांस से लोगों का दिल जीता लेकिन दो साल बाद (2008) दोनों अलग हो गए।

 

PunjabKesari

 

द्विती विक्रमादित्य के साथ भी पूजा बेदी का सीरियस रिलेशनशिप रहा। यहां तक कि पूजा द्विती से शादी करने भी जा रही थीं। द्विती के पेरेंट्स ने पूजा बेदी को स्वीकार नहीं किया और करीब 18 महीने के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। 

 

PunjabKesari

 

'बिग बॉस' सीजन 5 के दौरान पूजा बेदी को एक बार फिर से प्यार हो गया। यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अंश का रोल निभा चुके आकाशदीप सहगल थे। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिन टिक नहीं सका और यह दोनों साल 2013 में अलग हो गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News