हाथरस केस में 5 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड तो भड़कीं पूजा बेदी, बोलीं ''सस्पेंशन क्यों, गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता?''

10/4/2020 3:06:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. यूपी के हाथरस में लड़की साथ हुए गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को झंझोड़ कर रख दिया है। इस केस में यूपी पुलिस और जिला प्रशासन की लापरवाही के सबूत सामने आ रहे हैं। बीते शुक्रवार इस केस में जिले के एसपी और डीएसपी समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इस केस में पुलिस कर्मियों के सस्पेंड होने की खबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


पूजा बेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पुलिस को 'सस्पेंड' क्यों किया जाता है गिरफ्तार क्यों नहीं, जबकि स्पष्ट रूप से उनके कार्य उन्हें भी अपराधी बनाते हैं? गिरफ्तारी उनके चेहरे पर एक तमाचे की तरह होगा। ये ढीले कानून और व्यवस्था के लिए झटका होगा। सस्पेंशन से कुछ नहीं होगा।''


पूजा के इस ट्वीट के बाद लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक्ट्रेस की इस बात पर सहमति भी जता रहे हैं।


बताते चले, हाथरस गैंगरेप मामले में शनिवार रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ करीब 50 मिनट तक बात की और उन्हें न्याय दिलाने की उम्मीद जताई।   


 
 
 

suman prajapati