घर आईं खुशियांः शादी के 5 साल बाद मां बनीं ''कुमकुम भाग्य'' फेम पूजा बनर्जी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

3/12/2022 4:14:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' फेम पूजा बनर्जी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। शनिवार की सुबह पूजा ने अपने पति संग नन्हीं परी का स्वागत किया, जिसे पाकर कपल की खुशियों का ठिकाना नहीं है।

 
यह खुशखबरी देते हुए पूजा बनर्जी के भाई नील बनर्जी ने कहा कि हम अभी नागपुर में हैं। अपने परिवार में नए सदस्य के आने से सभी बेहद खुश हैं। न्यूबॉर्न बेबी के पिता और दादी पूजा के साथ अस्पताल में हैं। बच्चे को देखने के लिए हम इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। हम जल्द ही उससे मिलेंगे।

 

पूजा बनर्जी ने 28 फरवरी, 2017 में संदीप सेजवाल संग शादी रचाई थी। शादी के पांच साल बाद अब कपल को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिला है। बेटी के माता-पिता बनकर अब दोनों बेहद खुश हैं। 


बता दें पूजा बनर्जी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। डिलिवरी से पहले हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। 

Content Writer

suman prajapati