यौन शोषण मामले में पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन, कल सुबह 11 बजे होगी पूछताछ

9/30/2020 1:34:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पायल घोष ने बीते दिनों फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था और इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई थी। मामला पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने तक ही सीमित नहीं रहा, पुलिस के बाद पायल केंद्रीय न्याय मंत्री रामदास अठावले और महाराष्ट्र के गवर्नर से भी मिली। वहां एक्ट्रेस ने अनुराग की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। पायल की इन सब कोशिशों के बाद अब पुलिस ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप को समन जारी कर दिया है और गुरूवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।


यौन शौषण मामले में पुलिस ने अनुराग कश्यप को पूछताछ के लिए तलब किया है और कल यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे उनसे सवाल-जवाब किए जाएंगे।

 


बता दें बीते दिनों पायल ने अनुराग कश्यप के पर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और साथ ही पीएम मोदी से न्याय की मांग भी की थी। न्याय में देरी होने पर पायल ने कहा था कि अगर अनुराग कश्यप को अरेस्ट नहीं किया गया तो वो अनशन पर बैठ जाएंगी।

 

पायल के खुलासे के बाद जहां कईयों ने अनुराग कश्यप को सपोर्ट किया, वहीं कई स्टार्स ने एक्ट्रेस के न्याय लिए आवाज भी उठाई है। 

 

suman prajapati