शादी का झांसा देकर शख्स ने कई बार किया दुष्कर्म, टीवी एक्ट्रेस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
3/6/2021 5:53:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में आए दिन बालिग-नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए रहते हैं। लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। आम लड़कियां ही नहीं बल्कि फीमेल सेलिब्रेटीज भी इस घिनौनी वारदात से बच नहीं पाई हैं। अब हाल ही में एक टीवी एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर कर ली है।
एक्ट्रेस ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा- 'मुंबई में एक टीवी एक्ट्रेस के बयान के आधार पर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक्ट्रेस ने एक शख्स पर शादी के बहाने कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।'Maharashtra: An FIR registered at Oshiwara Police station in Mumbai, based on a TV actress' statement wherein she alleges that she was raped by the accused on multiple occasions on the pretext of marriage. FIR registered under multiple IPC sections. Police investigation underway.
— ANI (@ANI) March 6, 2021