सैंडलवुड ड्रग्स मामले में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा गिरफ्तार, पिछले 4 महीने से थे फरार

1/12/2021 4:04:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सैंडलवुड ड्रग्स मामले में एक नया मोड सामने आया है। एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा सोमवार रात पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने आदित्य अल्वा को गिरफ्तार कर लिया है, जो सैंडलवुड ड्रग्स मामले नाम सामने आने के बाद पिछले 4 महीनों से फरार था।

PunjabKesari

 

संयुक्त पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल संदीप पाटिल ने मीडिया को बताया, आदित्य अल्वा, जो चार महीने से अधिक समय से फरार था। सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हम उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार ऑपरेशन में शामिल थे। हमें एक टिप मिली कि वह चेन्नई में है, जिसके बाद टीम ने उस पर शिकंजा कसा और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

PunjabKesari

 

सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के अधिकारियों द्वारा आदित्य अल्वा को बेंगलुरु लाया गया है और फिलहाल उनसे बेंगलुरु के चामराजपेट में CCB ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आदित्य एनडीपीएस (नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) मामलों के लिए विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

PunjabKesari

 

आदित्य अल्वा जनता पार्टी के दिवंगत नेता जीवराज अल्वा का बेटे और एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले लगते हैं। उन पर पिछले साल चार सितंबर कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक कन्नड़ एक्ट्रेस को ड्रग्स दिलवाने में मदद की। उनके साथ इस लिस्ट 12 लोगो के और भी नाम भी शामिल थे।  
सैंडलवुड ड्रग्स मामले में पुलिस ने विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर भी छापेमारी की थी। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा को इस मामले में नोटिस जारी किया गया था।  
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News