राखी सावंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर लिया एक्शन
1/19/2023 1:54:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
अंबोली पुलिस ने FIR 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ़्तार किया।
— Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)🇮🇳 (@SherlynChopra) January 19, 2023
कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। @aajtak @ZeeNews @News18India @NewsNationTV @TNNavbharat @TOIIndiaNews @ANI
शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा-'अंबोली पुलिस ने FIR 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ़्तार किया। कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था।
पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद राखी सावंत के खिलाफ यह एक्शन लिया है।
मामले में मुंबई पुलिस ने कहा है कि शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पिछले साल राखी ने पुलिस को बताया था कि शर्लिन चोपड़ा ने 6 नवंबर 2022 को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।